शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार- 07 मार्च 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगडी समवि0वि0, हरिद्वार मे कल (आज) शिक्षिक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के 50 से कम तथा अधिक आयु वर्ग के दो समूहों मे 100 मी0 दौड(महिलाओं के लिए 50 मी0 दौड) गोला फेंक धीमी साईकल रेस (100 मी0) के साथ म्यूजिकल चेयर सरीखे इवेन्ट रखे गये है। इस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे छात्र तथा छात्रायें भी भाग ले रही है। जिसमे छात्राओं के लिए 100मी0, 200मी0, 800मी0 दौड, गोला फेंक, लम्बी कुद, धीमी साईकल रेस तथा 4 गुना 100 मी0 रिले सम्मिलित है। वही छात्रों के लिए सभी इवेन्ट सहित 1500 मी0 दौड भी रखी गई है।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा के कर-कमलों द्वारा दयानंद स्टेडियम प्रांगण मे सम्पन्न होगा। उन्होने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाऐं देते हुये इस प्रकार की गतिविधियों को स्वास्थ्य वर्धक एवं कार्य-शैली मे बदलाव के साथ मानसिक दवाब कम करने मे सहायक बताया। आयोजन के सुचारू सम्पन्नता के लिए डाॅ0 प्रणवीर सिंह, श्री सुनील कुमार तथा डाॅ0 बिन्दु मलिक तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है। संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि महिला तथा पुरूष वर्ग के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की प्रविष्ठियाॅ प्राप्त हो चुकी है। प्रतियोगिता मे आॅन-द-स्पोर्ट प्रविष्ठियों के माध्यम से भी प्रतियोगिता मे भाग लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *