दीपक मिश्रा
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के प्रशासनिक ब्लॉक मे स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के नये शाखा कार्यालय का शुभारम्भ महाप्रबंधक दीपेश राज तथा कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा रिबन काटकर किया गया। नई शाखा के शुभारम्भ से पूर्व वैदिक यज्ञ का आयोजन डॉ दीनदयाल के ब्रहमत्व मे सम्पन्न हुआ। अपने सम्बोधन मे महाप्रबंधक दीपेश राज ने कहा कि बैंक का कार्य सामान्य जीवन मे बेहतर संसाधन सुविधा मुहैया कराकर जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। जो द्विपक्षीय व्यवस्था है जिसमे सहयोग एवं संकल्प के साथ विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एस0बी0आई को कैपटिव ब्रांच खोलने मे विशेष पहचान एवं अनुभव है जिससे बेहतर सुविधा प्रदान करने मे किसी प्रकार की कठिनाई नही है। कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि परस्पर सहयोग से किसी भी क्षेत्र मे सफलता प्राप्त की जा सकती है। एस0बी0आई0 तथा गुरुकुल कांगड़ी एक साथ इस दिशा मे अपने लक्ष्य को प्राप्त करके अध्ययनरत छात्रों को और बेहतर सुविधाओं एवं बैंक की योजनाओं का लाभ पहुॅचाने का काम करेगा। कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि मंगलकारी शुभ मुर्हूत मे केन्द्रीय कार्यालय परिसर मे एस0बी0आई0 बैंक की शाखा खुलना छात्रों एवं कर्मचारियों को बैंकिंग योजना का और अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा मे सराहनीय कदम है। वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि गुरुकुल परिसर मे स्थापित इस नई एस0बी0आई0 शाखा द्वारा छात्राओं-छात्रों को शिक्षा के विकास मे सरकार की लाभकारी योजनाओं को सरल एवं सहजता से प्राप्त हो सकेगी।
पूर्व कुलपति प्रो0 प्रभात कुमार द्वारा गुरुकुल परिसर मे एस0बी0आई शाखा खोलने की दिशा मे तैयार कार्य योजना पर जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर एस0बी0आई0 के डी0जी0एम0 विनोद कुमार, आर0एम0 राजेश साह, ब्रांच मैनेजर श्वेता राजलक्ष्मी, अमित सिंह बिष्ट, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 राकेश जैन, प्रो0 कर्मजीत भाटिया उपकुलसचिव श्वेतांक आर्य, डॉ0 अरुण कुमार, डॉ0 मिथिलेश पाण्डेय, प्रकाश तिवाडी, वीरेन्द्र पटवाल, अरविन्द कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार वेदप्रकाश थापा, जगन, विशाल कुमार, धर्मेन्द्र बिष्ट, मुकेश कपिल, सेठपाल, चरणजीत सिंह, मनीष कुमार, कुलदीप, रमाशंकर शर्मा, मनोज कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ0 शिवकुमार चौहान, कुलभूषण शर्मा,नारायण सिंह राणा, आशीष थपलियाल, गोपाल राणा, महेश जोशी, हेमन्तपाल, मनोज कुमार धीमान, हेमन्त नेगी, अनिल ठाकुर, कमल बोरा, कमल धीमान, मनोज शर्मा एवं अन्य संकायों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।