मेलाधिकारी जी से विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए भेंट की

दीपक मिश्रा 

आज मेलाधिकारी जी से विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए भेंट की।यातायात जाम की समस्या के निस्तारण के लिए टेपर में हनुमान गढ़ी पुलिया का विस्तारीकरण।कनखल श्मशान घाट पर आवागमन में यातायात जाम की समस्या के निस्तारण के लिए दक्षदीप कनखल से श्मशान घाट पर आने जाने के लिये पुल का निर्माण।

न0 3 गंगा जी में गंदगी जाने से रोकने हेतु कटहरा बाजार ज्वालापुर से मौहल्ला

कस्सावान ज्वालापुर तक अंडर ग्राउंड नाला निर्माण व मौहल्ला कडचछ ज्वालापुर में अधूरे पड़े नाले का निर्माण।जनहित के उपरोक्त कार्यो के निस्तारण के लिए पहले भी माननीय मेलाधिकारी महोदया जी से मिलकर व लिखकर निवेदन किया गया था यदि अब भी जनहित के उपरोक्त कार्यों की अनदेखी सरकार करेगी तो मजबूरन हमें मेलाधिकारी जी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को विवश होना पड़ेगा। जनहित के कार्यो को तुरंत किया जाए।जनहित के कार्यों की अनदेखी बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।अशोक शर्मा,सुनील सिंह पार्षद,पुनीत सिंह,जे पी सिंह,सतपाल दास, सतेंदर शर्मा,राजकुमार ठाकुर,महरबान खान आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *