जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भूपतवाला स्थित होटल में वार्ड नं 1 सप्तर्षि के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया

दीपक मिश्रा 

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भूपतवाला स्थित होटल में वार्ड नं 1 सप्तर्षि के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महंत ‌श विवेकानंद जी ने की ,इस मौके पर नन्दन कुमार को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि आज उत्तरी हरिद्वार में होटल , धर्मशाला,आश्रम संचालक यात्रियों के कम आवाजाही के कारण परेशान है लेकिन हरिद्वार विधायक कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं, सरकार को चाहिए कि हरिद्वार के व्यापार पर ध्यान दें,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि हरिद्वार में प्रशासन की अनियोजित सीवर निर्माण कार्यों की वजह से स्थानीय लोगों को व तीर्थयात्रियों को सड़कों पर गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है व जाम से परेशान होना पड़ रहा है,
बैठक में मुख्य रूप से ओम मलिक ,करन सिंह राणा,गौरव गोस्वामी, रितेश पांडेय, गोविंद पाण्डेय, मोहित अरियाल,मनोहर शर्मा,भरत यादव,विनय तिवारी,रमन शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *