हरिद्वार चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड उप शाखा ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड उप शाखा ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, चिकित्सालय के कर्मचारियों ने आज परिसर निदेशक डा अनूप कुमार से कर्मचारियों के वेतन को लेकर वार्ता की गई किंतु उनके द्वारा भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला,पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान न होने की दशा में कर्मचारी आंदोलन जैसा कदम उठाने को बाध्य होंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आयुर्वेद विश्विद्यालय/परिसर निदेशक का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि पिछले वर्ष में भी कर्मचारियों की पांच माह का वेतन नहीं मिला था तो कर्मचारियों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा था अगर जल्द ही निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे और माननीय आयुष मंत्री जी से समय लेकर उनके पास भी समस्या के निस्तारण का अनुरोध किया जाएगा कुल सचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय से भी वार्ता कर उनसे भी अनुरोध किया जाएगा कुछ न होने की दशा में एक संयुक्त बैठक बुलाकर अग्रिम आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
घेराव/वार्ता में छत्रपाल सिंह, नितिन, दीपक, कमल, पप्पू, दीपक सुरेंद्र, राकेश, कल्लू, अजय कुमार,नितिन, इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *