उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार हरिद्वार नगर आयुक्त के कार्यालय पर नगर आयक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम फेरी समिति की बैठक आयोजित की

दीपक मिश्रा 

*हरिद्वार* उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार हरिद्वार नगर आयुक्त के कार्यालय पर नगर आयक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम फेरी समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में नए वित्तीय वर्ष के स्ट्रीट वेंडर्स को निर्गत किया जा रहे लाइसेंस विक्रय प्रमाण पत्र और कारोबार की जगह सुनिश्चित करना शहरी स्थानीय निकाय मिशन (ULB) योजना के तहत नए वेंडिंग जोन विकसित करना वह चलाए मान स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करना वह अन्य क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए प्रतिबंधित वेंडिंग जोन जैसे विषयों पर चार बिंदुओं का एजेंडा सिटी मेंशन मैनेजर अंकित रमोला वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हुए फेरी समिति सदस्य लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली शहरी स्थानीय निकाय मिशन (ULB) योजना के तहत आगामी कुंभ मेला 27 की दृष्टि दीपावली से पूर्व नए वेंडिंग जोन के भी प्रस्ताव फेरी समिति के अध्यक्ष नगर आयुक्त नंदन कुमार के सम्मुख प्रेषित किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा उत्तराखंड सरकार के निर्देशन में नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक वेंडिंग जोन भगत सिंह चौक से सेक्टर 2बैरियल के वेंडिंग जोन उत्तरी हरिद्वार दूधाधारी चौक पवन धाम के सामने चार वेंडिंग जोन की वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए गए थे जिसमें दो वेंडिंग जोन की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है अग्रिम आदेशों के अनुपालन के साथ शहरी स्थानीय निकाय मिशन (ULB) योजना के तहत नगर निगम में सभी पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित ढंग से सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार मुहैया करने की कार्रवाई प्रचलन में है।

इस अवसर पर फेरी समिति सदस्य लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा केंद्र और राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां फेरी समिति की बैठक में सभी बिंदुओं पर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर संगठनों में अपनी सहमति जताई है उन्होंने कहा आगामी कुंभ मेला 27 की दृष्टिगत सभी क्षेत्रों का सर्वे कराकर नगर निगम में पंजीकृत सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्वरोजगार के स्थान चिन्हित करें नगर निगम प्रशासन और उन्होंने यह भी कहा अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम से लाइसेंस विक्रिया प्रमाण पत्र के लाभार्थी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों की एक नई पहचान के साथ और नगर निगम के सभी वार्डों में फुटकर फ्रूट सब्जी रेडीमेड व रोजमर्रा की वस्तु आम जनता को उपलब्ध कराकर अपने परिवार की जीविका संचालित कर रहे सभी स्ट्रीट वेंडर्स को शहरी समृद्धि से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान क्या जाना न्याय संगत होगा।

नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई फेरी समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश उत्तराखंड रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण बैंक लीड अधिकारी नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ फेरी समिति सदस्य राजकुमार ,कमल सिंह, तस्लीम अहमद,मोनू तोमर ,सुमन गुप्ता ,आशा कश्यप, अन्य व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सुनील कुकरेती, फूल सिंह, मोहनलाल, उमेश कुमार ,जय भगवान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *