दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 18 मई। रूद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड स्टेट वोविनाम कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 गोल्ड सहित 11 पदक जीते। आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 16-17 मई का आयोजित चैंपियनशिप में राज्य के 10 जिलों 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में आशिहारा के 12 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें से आर्या गुप्ता, आरव भारद्वाज, सृष्टि, देवांश, निहाल शर्मा ने गोल्ड, विनय कुमार, समृद्धि शर्मा और प्रतीक यादव ने सिल्वर और मनीष कुमार, नदीम, हर्षित कुमार पाली ने ब्रंोंज मेडल जीता। आशिहारा की शिवन्या ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आर्या गुप्ता को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि हरिद्वार टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ अभिभावकों के सहयोग भी महत्वपूर्ण है। टीम में शामिल शिवडेल स्कूल भेल के छात्र आरव भारद्वाज, देवांश और सृष्टि को स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी, प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, स्पोर्टस टीचर प्रीति राठी, राहुल शिंदे, रजत शर्मा, अमित चौधरी ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।