कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवलोक स्थित शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में बच्चों को किताबें, पेंसिल आदि वितरित की और श्रद्धांजलि दी।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवलोक स्थित शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में बच्चों को किताबें, पेंसिल आदि वितरित की और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के विकास में बहुत योगदान किया और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिया। कांग्रेस की जब भी देश या किसी प्रदेश में सरकार रही है तब विकास हुआ है। कांग्रेस जनहित के कार्य और विकास में विश्वास रखती है। पार्षद विवेक भूषण विक्की, उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी के जैसा नेता देश में कोई नहीं है। उन्होंने सदैव देशहित के कार्य किए जो भविष्य में जनता के लिए उपयोगी हो रहे हैं। पंचायती राज से ग्रामीणों, किसानों को लाभ हुआ। इस अवसर पर हरद्वारी लाल, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, सूरजपाल सिंह, अंकुर सैनी, एड. विवेक जकारिया, अनिकेत, उत्कर्ष वालिया, आकाश बिरला, यश शर्मा, जगदीप असवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *