राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में कक्षा 10 में इस वर्ष सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का सम्मान समारोह

दीपक मिश्रा 

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में कक्षा 10 में इस वर्ष सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का सम्मान समारोह
आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार हल्दियानी रहे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इस विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य तरुण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला,अंगवस्त्रम एवं बूके देकर किया गया।उत्तीर्ण होने वाले प्रथम श्रेणी के 11 बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालक राजेश कुमार सैनी ने किया । वरिष्ठ अध्यापक श्री दिनेश कुमार वर्मा ने विद्यालय की अद्यतन प्रगति आख्या का वाचन किया। विद्यालय की उपलब्धियों में इस विद्यालय के सत्र 2010-11 के पूर्व छात्र शुभम कुमार का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन होना विशेष रहा। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि श्री तरुण कुमार ने बच्चों का आह्वान किया कि जीवन में बड़ा बनना है तो बड़ों का सम्मान करना चाहिए। परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री हल्दियानी ने सभी बच्चों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाले 11 बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री हल्द्वानी जी ने बच्चों से कहा कि उन्हें मोबाइल का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।मोबाइल का उपयोग अपनी शैक्षिक प्रयोग के लिए ही किया जाना चाहिए।विद्यालय की प्रशंसा करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह विद्यालय सन 2022 में मैंने गोद लिया था आज इसकी प्रगति की गति देखकर मैं प्रसन्न हूं कार्यक्रम में सम्मिलित अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा,राजेश कुमार सैनी, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार गौड़, राजेंद्र सिंह,कु.तरुणा धीमान,जावेद आलम तथा बाहर से आने वाले पीटीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान पति मंजीत सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य किशोरी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *