रणसुरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार,

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 30 जून। ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग मामले में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी काट रहे एक और आरोपी जाहिद को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपियों द्वारा 14 मई को जानलेवा फायरिंग की थी। पीडित गुफरान पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम रणसुरा ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपियों के द्वारा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना की गंभीरता को देखते एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर प्रभारी को नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जबकि घटना का मुख्य आरोपी व मास्टरमाइंड अनीश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसुरा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कराया गया था। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। 29 जून को पुलिस टीम ने सटीक गुप्त सूचना के आधार पर गांव रणसुरा क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी जाहिद को हिरासत में ले लिया। लक्सर पुलिस ने साफ किया कि अपराध कर फरार होना समाधान नहीं है। पुलिस तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में दौरान कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल रियाज अली और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *