दीपक मिश्रा
*वर्षों से मां गंगा के किनारे संत शिरिमणि गुरु रविदास के नाम पर घाट के निर्माण की मांग करते चले आ रहे हैं संजय चोपड़ा*
*हरिद्वार* आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय साधु समाज सोसायटी के प्रबंधक राजकुमार डोगरा की अगवाई में मां गंगा किनारे संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर घाट बनाए जाने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुख नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त नंदन कुमार को मां गंगा किनारे रविदास घाट बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।मां गंगा किनारे गंगा पुत्र रविदास घाट बनाए जाने की मांग का पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय साधु समाज सोसायटी द्वारा जा रही मांग का पूर्ण समर्थन किया।
इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय साधु समाज सोसायटी के प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने कहा गुरु रविदास के प्रशासन में मां गंगा से जुड़ी अनेक कथाएं हैं और धर्म नगरी हरिद्वार में मां गंगा किनारे संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से ना ही कोई उद्यान स्मारक घाट नहीं है जबकि देश दुनिया से संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई दिन प्रतिदिन मां गंगा में अपनी आस्था प्रगति कर स्नान ध्यान विशेष पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं आगामी कुंभ मेले में संत शिरोमणि गुरु रविदास के संप्रदाय से जुड़े संत महात्मा अनुयायियों का जन भावनाओं का सम्मान करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से घाट बनाया जाना एक प्रशंसनीय काम होगा।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई कई वर्षों से मां गंगा के किनारे घाट बनाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास अपने प्रकाश को जनकल्याण के लिए निरंतर जारी रखा उन्होंने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा बहुत सारी संस्थाओं को मां गंगा के किनारे कई घाटों के रखरखाव की जिम्मेदारी दे रखी है अन्य सामाजिक संस्थाओं की तर्ज पर आगामी कुंभ मेले में संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयायियों का सम्मान करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से घाट बनाया जाना न्याय संगत होगा।
संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर घाट बनाए जाने का ज्ञापन प्रेषित करते प्रतिनिधि मंडल में देवेंद्र सिंह, सरदार पाल सिंह,देवेश गुप्ता,टिंकू कुमार, रमेश कोरी,मनीष शर्मा,अशरफ,नेत्रपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।