जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 21 जुलाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने जाशिद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने जाशिद अंसारी को नियुक्ति पत्र सौंपा और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने जाशिद अंसारी को बधाई देते हुए कहा कि कर्मठ ईमानदार पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि जाशिद अंसारी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने के सााथ समर्पित भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढा़ने का काम किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए जाशिद अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं को पार्टी से जोडा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम गाड़ोवाली की जन समस्याओं को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, यूनुस, ताहिर, खालिद, मुजाहिद, अलीम अंसारी आदि ने भी जाशिद अंसारी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *