दीपक मिश्रा
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, हरिद्वार में शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और कार्यकारिणी ने महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी को आशीर्वाद प्रदान किया।
आनंद भैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी जी महाराज ने परिषद के पदाधिकारियों से यति मां को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई है। उन्होंने कहा कि परिषद सनातन धर्म की रक्षा से जुड़ी हर लड़ाई में यति मां को हर संभव सहयोग और समर्थन देगी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म और संत समाज पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में जो लोग इनका उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें संरक्षण और सहयोग देना परिषद का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिस तरह परिषद ने हर परिस्थिति में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का साथ दिया है, उसी तरह उनकी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी का भी साथ दिया जाएगा।
नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी ने उपस्थित संतों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गुरु जी का जीवन लक्ष्य “इस्लामिक जिहाद मुक्त विश्व” बनाना है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी अंतिम सांस तक अपने गुरु जी के लक्ष्य के लिए संघर्ष करूंगी। इस विकट युद्ध में विजय या वीरगति, इनमें से एक को हर कीमत पर प्राप्त करने का प्रयास करूंगी।”