नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित तीनों वेंडिंग जोनों में पूर्व की फेरी समिति की

दीपक मिश्रा 

*हरिद्वार* नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित तीनों वेंडिंग जोनों में पूर्व की फेरी समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान की अगुवाई में नगर निगम की संयुक्त कमेटी द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों को आदेशित करते हुए कियोस्क की आगे की 6 फुट की सीमा निर्धारित की गई और चेतावनी के साथ लाल पट्टी डालकर अनुशासन की रेखा भी चिन्हित की गई। इसी दौरान लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं फेरी समिति सदस्य संजय चोपड़ा ने सभी वेंडिंग जोनों में मूलभूत सुविधाओं के साथ बरसात को देखते हुए कियोस्क के आगे 3 फुट का छज्जा लगाए जाने के साथ बिजली, पानी, शौचालय, चौकीदार और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

​इस अवसर पर लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं फेरी समिति सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा कि पूर्व में फेरी समिति के निर्णय नगर निगम प्रशासन द्वारा समय-समय पर क्रियान्वित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी तीनों वेंडिंग जोनों में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण सभी लाभार्थी लघु व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा सभी विकसित वेंडिंग जोनों में अनुशासन व सीमा बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, वे उसका स्वागत करते हैं, लेकिन बरसात के कारण कियोस्क के ऊपर छज्जा ना होने से लाभार्थियों की दुकानों में पानी भर रहा है जिससे नुकसान हो रहा है। कियोस्क के आगे की 6 फुट की सीमा निर्धारित की गई है तो ऊपर 3 फुट का छज्जा भी लगाए जाने की अनुमति नगर निगम प्रशासन द्वारा दिया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में 2545 स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत हैं, जिसमें रोड़ी बेलवाला और पंत द्वीप पार्किंग प्रमुख रूप से शामिल हैं। कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त सभी स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबार की अनुमति दिए जाने के साथ व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाना और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना का पूर्णतः क्रियान्वयन करते हुए सरकार के आदेश के अनुसार स्वरोजगार के अवसर दिया जाना उचित होगा।

​नगर निगम प्रशासन द्वारा कारोबारी सीमा निर्धारित किए जाने की कार्रवाई में सहयोग करते हुए फेरी समिति सदस्य सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, कमल, तस्लीम, मोहनलाल, जय सिंह बिष्ट, मनीष शर्मा, सुरेश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *