हरिद्वार तीर्थनगरी में बढ़ते नशे एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जन जन तक जनसंपर्क अभियान तेजी से निरंतर चलाया जा रहा है

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार तीर्थनगरी में बढ़ते नशे एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जन जन तक जनसंपर्क अभियान तेजी से निरंतर चलाया जा रहा है सावक मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार के संभ्रांत बुद्धिजीवी वर्ग व्यापारी वर्ग महिला वर्ग युवा वर्ग से भेंट कर तीर्थनगरी हरिद्वार की जवलंत समस्याओं पर चर्चा की जा रही है!
राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा की विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार चरस, स्मैक, गली मोहल्ले में बिक रही ( अवैध शराब ),जुआ, सट्टा, एवं वेश्यावृत्ति जैसे शर्मनाक, अपराध पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की संस्कृति पवित्रता एवं गरिमा को कलंकित कर रहे हैं जिन्हें कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार के बुद्धिजीवी वर्ग, विशेषकर स्कूल कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर, एडवोकेट्स, डॉक्टर, संत समाज, व्यापारी वर्ग, युवा वर्ग, महिला वर्ग सभी से निरंतर मुलाकात कर वार्ता की जा रही है जिसमें सभी बुद्धिजीवी वर्ग का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है और सभी तीर्थनगरी हरिद्वार की वर्तमान स्थिति पर चिंतित है!
उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार का संपूर्ण विश्व में अति विशिष्ट महत्व है वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा 2027 में अर्ध कुंभ को भव्य एवं दिव्य कुंभ की भांति आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसलिए यह अति आवश्यक है की अर्धकुंभ से पूर्व प्रशासन द्वारा तीर्थनगरी में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि जिस तरह हरिद्वार में अवैध नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन तेजी से फैलते हुए युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है यह पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की संस्कृति एवं हमारी युवापीढ़ी के भविष्य लिए अत्यंत ही खतरनाक है ! उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही करोड़ों की लागत से बने रोड़ी बेलवाला घाट से लेकर अलकनंदा तक गंगा के घाटों एवं फुटपाथों पर नशा किए हुए नशेड़ियों का कब्जा हो जाता है यह आपस में लड़ते हुए एवं यात्रियों के साथ लड़ते झगड़तै दिखाई देते हैं ! जिस कारण शाम के समय गंगा किनारे प्लेटफार्म पर इवनिंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय निवासियों मैं भी भय व्याप्त रहता है! उन्होंने कहा कि हरिद्वार में संपूर्ण विश्व के तीर्थयात्री बड़ी श्रद्धा भक्ति से मां गंगा की पूजा अर्चना एवं स्नान हेतु आते है! परंतु यहां आने वाले तीर्थयात्री गंगा घाटों पर फैली अव्यवस्थाएं एवं नशा किए हुए नशेड़ियों की दुर्दशा को देखकर हरिद्वार की क्या छवि लेकर वापस जाएंगे यह अत्यंत गंभीर एवं विचारणीय विषय है! उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार का बड़ा ही दुर्भाग्य है कि यह सामाजिक कोढ (नशा एवं वेश्यावृत्ति )नासूर बनकर पौराणिक तीर्थ नगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति एवं पवित्रता को नष्ट कर रहे हैं इस अभिशाप को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि गंगाजी में गंदे नाले गिरकर मां गंगा जी को प्रदूषित कर रहे हैं!
उन्होंने कहा कि पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति, पवित्रता, एवं गरिमा की रक्षा के लिए एवं नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जन जागरण अभियान प्रारंभ कर दिया है जो निरंतर जारी रहेगा जन जागरण के पश्चात हरिद्वार हित में सड़कों पर संघर्ष प्रारंभ किया जाएगा
जन जागरण में एसएम जैन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा जी, एसएम जैन पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर संजय महेश्वरी जी, कृष्णेन्दु विश्वास जी डॉ सचिन माहेश्वरी जी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा जी, पूर्व D.G.C वीरेंद्र तिवारी एडवोकेट जी, हाईकोर्ट नैनीताल अधिवक्ता नरेंद्र बाली जी, एडवोकेट सुनील शर्मा जी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शिवम नारायण शर्मा जी, डॉ राजेंद्र पाराशर जी, मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुणप्रकाश राघव जी, आनंद भट्ट जी, अनिल सिंघल जी सुमित वशिष्ठ जी, अजीत सिंह जी, सनी भाटिया, मनीष कक्कड़, गोपाल गोस्वामी, अनिल जगता जी, चंद्रमोहन शर्मा जी समाजसेवी ग्रहणी वीना भाटिया जी, सहित अनेक व्यापारी नेताओं से भेंट कर हरिद्वार की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत वार्ता की!
जन जागरण अभियान में सावक मंच के जिला महामंत्री कीर्तिकांत शर्मा, विशाल यादव, देवेश अरोड़ा, शरद अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, राजीव गिरी, विपिन सती, विनोद जैन, साहिल बग्गा, राजीव गुप्ता, मनीष रस्तोगी आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *