दीपक मिश्रा
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने कर्मचारियों की पदोन्नति दस वर्षों से भी नहीं हुई है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नर्सिंग संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता दिये जाने, वर्दी भत्ता वेतन में लगने के बाद भी बजट का बहाना बना कर नहीं दिया जाना, वर्दी धुलाई भत्ता कई वर्षों से 90 रुपये महीना दिया जाने को लेकर लगातार लगभग 05वर्षों से पत्राचार किया जा रहा है किंतु किसी भी मांग का निवारण नहीं किया गया है।
संगठन द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से वार्ता कर दिनांक 09 अगस्त तक मांगो के निस्तारण न होने की दशा 10 अगस्त से प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा ने कहा है कि संगठन लगातार पदोन्नति और अन्य मांगो के निस्तारण के लिए अनुरोध करता आ रहा है किंतु महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण देहरादून के कानों में जूं नहीं रेंग रही है तीन – तीन बार समझौतों के बाद भी आज तक कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति और चिकित्सालय में जिन पदों पर वर्तमान में कार्य कर रहे कर्मचारी समझौते अनुसार लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर 50 प्रतिशत के कोटे में आई पी एच एस मानको के तहत पशुपालन विभाग नियमावली 2019 की तर्ज पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत इन पदों पर पदोन्नति कर दी जाए इस पदोन्नति से सरकार शासन को कोई भी वित्तीय भार वहन नहीं करना होगा क्योंकि सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्तमान में 1900,2000,2400,2800, ग्रेड पे ले रहे हैं। किंतु फाइल शासन में है किंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, दिनेश गुसाईं , जिला मंत्री हरिद्वार राकेश भंवर ने कहा है कि नर्सिंग संवर्ग को पौष्टिक आहार भत्ता मरीजों के संपर्क में रहने हेतु दिया जाता है बिल्कुल उसी तरह वार्ड ब्वाय,वार्ड आया, चौकीदार, सफाई सेवक, सेविका भी मरीजों के ओर ज्यादा संपर्क में रहते हैं किंतु उन्हें पौष्टिक आहार भत्ता भी नहीं दिया जाना न्यायोचित नहीं है साथ ही कर्मचारियों को धुलाई भत्ता कोट पेंट, दो पेंट शर्ट के लिए सिर्फ 90 रुपये दिया जा रहा है जबकि अन्य संवर्ग को 500रूपये दिया जा रहा है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता वेतन में लगने के बाद भी आज तक भी बजट नहीं है उसका रोना रोया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन कार्यक्रम
1- 10अगस्त 2026, से 14अगस्त 2026तक सभी कर्मचारी अपना कार्य करते हुए काली फीता बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
2- 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त को सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री, पदाधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के माध्यम से महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण देहरादून को ज्ञापन भेजा जाएगा।
3- दिनांक 19अगस्त से 20अगस्त 2026 को सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री द्वारा माननीय विधायक, माननीय मंत्री जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को ज्ञापन दिया जाएगा।
4- दिनांक 21अगस्त एवं 22अगस्त 2026 को महानिदेशक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अगर कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने की दशा में उसी दिवस धरने पर ही आगामी आंदोलन रणनीति तैयार की जाएगी उसमें धरना प्रदर्शन, ताला बंदी, भूख हड़ताल जैसे विषयों पर विचार कर प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय प्रशासन का होगा किसी भी तरह की कोई भी विभाग के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही की जिम्मेदारी संगठन की नहीं होगी क्योंकि संगठन लगातार आपसे अनुरोध करता रहा है।