दीपक मिश्रा
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सभी देशवासियो को स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होने अपने आवास पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झंडा फहराया।
डा. नरेश बंसल ने अपने संदेश मे कहा कि देश आज 80वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर आज हर कोई अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है। जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमारे देश को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई। हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया। आज पूरे देश के लिए गर्व का समय हैं। माँ भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन। अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है। साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूं।
डा. बंसल ने स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन वर्ष 1947 में राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्म के आधार पर किए गए भारत विभाजन की अमानवीय त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विभाजन देश के इतिहास का काला अध्याय है। इसे कभी भुलाया नही जा सकता।
डा. नरेश बंसल ने सभी भारतीयो से आह्वान किया कि आइए, आज हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आज के पावन दिन हम सभी वीर स्वतंत्रतता सेनानियों आदर्शों से प्रेरणा लें और एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हों व मिलकर काम करें।
‘‘वंदे मातरम जय हिंद’’