खड़गे जी की रैली के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी।

दीपक मिश्रा 

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा
खड़गे जी की रैली के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने
कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटना यदि जातिगत मानसिकता के कारण की गई है, तो यह केवल खरगे जी का अपमान नहीं बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान, सामाजिक समानता और देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर चोट है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि
कांग्रेस की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान
ने कहा कि, “मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश की संसद से लेकर सड़क तक दशकों से जनता की आवाज उठाने वाले सम्मानित राष्ट्रीय नेता हैं, उनकी रैली के बाद मंच को कथित तौर पर ‘शुद्ध’ करने की मानसिकता बेहद शर्मनाक और निंदनीय है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह सवाल केवल कांग्रेस का नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की बराबरी के अधिकार से जुड़ा सवाल है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर एक वरिष्ठ दलित नेता की उपस्थिति के बाद ‘शुद्धिकरण’ की आवश्यकता क्यों महसूस की गई,उन्होंने कहा, “यदि भाजपा से जुड़े लोग आज भी किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर शुद्ध-अशुद्ध की दृष्टि से देखते हैं, तो यह उस संवैधानिक व्यवस्था का खुला अपमान है जिसमें हर भारतीय बराबर है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा नेताओं को मंच का नहीं, ऐसी जातिवादी और सामंती सोच का शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों, वंचितों और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती आई है और भविष्य में भी ऐसी किसी मानसिकता के सामने नहीं झुकेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ’ की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उससे जुड़े लोगों की ऐसी घटनाएं उसके दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद सोहित सेठी और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि इस प्रकरण को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा, कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते हुए मांग की है कि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए, जिम्मेदारी तय की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि संविधान और दलित समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा,
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने घटना के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि देश बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और समानता के सिद्धांतों से चलेगा, जातिगत भेदभाव और सामंती मानसिकता से नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौधरी करतार सिंह खारी, महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल,बीपीएस तेजियान,मण्डलम अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा,शुभम जागरिया ,विवेक बाबरे,पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद सुहैल कुरेशी,जावेद अंसारी, सन्नी सक्सेना, आशीष प्रधान, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सीपी सिंह,संदीप भार्गव, विरेंद्र तेश्वर,प्रदीप भाटिया,हरिओम शर्मा, अरूण चौहान,शुभम जोशी,संदीप, बीपीएस तेजियान, मोहित गर्ग,सुमन अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, हिमांशु राजपूत,दिनेश कुमार,अमन यादव,हेमंत चंचल, मोहित अरोड़ा, आशीष शर्मा,दिनेश पुण्डीर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी,लोकेश शर्मा,करन सिंह राणा, राजेश खुराना आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *