दीपक मिश्रा
हरिद्वार जिले के गेंडीखाता स्थित मृत्युंजय मिशन संस्थान में और 31 अगस्त को राजकीय मेडीकल कॉलेज हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
गेंडीखाता में पूर्व कुलपति व प्रख्यात मर्म चिकित्सक डॉ सुनील जोशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधे लगाने के साथ स्थानीय लोगों को फलों के पेड़ घर में लगाने के लिए भेंट किए गए। 31 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम के लिये डॉ जगदीश सती हल्द्वानी । समाजसेवी योगेश पांडे, नेत्र सर्जन डॉ दिनेश सिंह, MD pathology डॉ मुकेश मिश्रा, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ विजय विक्रम सिंह, डॉ संजय साह , DAV public school हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने पौधारोपण में सहयोग किया। आप सबका आभार।
आगामी 2 दिनों में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार और बहादराबाद में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
धरती को रहने लायक बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इनका संरक्षण जरूरी है। इनसे ही बादल बनते हैं पानी बनता है
पेड़ ही हैं जो जीवन का आधार ऑक्सीजन बनाते हैं
हरियाली नहीं रही तो जीवन भी नहीं होगा।