दीपक मिश्रा
हरिद्वार-26 अक्टूबर गुरूग्राम विश्वविद्यालय, नोयडा मे 03 नवम्बर से आयोजित होने वाली उत्तर-क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय (पुरूष-वर्ग) बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम का चयन दयानंद स्टेडियम परिसर मे शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान मे सम्पन्न हुई। योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के पूर्व डीन प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहॉ कि एक व्यक्ति अपने बल परिश्रम एवं तप से एक खिलाडी बनता है जबकि अनुशासन, खेल भावना, त्याग एवं समर्पण उसे एक बेहतर खिलाडी बनाते है। चयन समिति के चैयरमेन डॉ0 नितिन काम्बोज ने खिलाडियों को बेहतर प्रदर्शन से टीम मे स्थान बनाने की बात कही। क्रीडा सचिव डॉ0 अजय मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। चयन प्रक्रिया के संयोजक डॉ0 अनुज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के अलंग अलग पाठयक्रमों के 45 छात्रों ने भाग लिया। जिसमे सूरज कुमार, रजत सिंह पुंडीर, पुलकित शर्मा, रितिक शर्मा, अकक्षत कपरवान, कार्तिक चौधरी, अकक्षित त्यागी, अर्जुन शाह, आदित्य गौतम, रक्षित चौहान, मंजीत सिंह, शिवम कश्यप् सहित 12 खिलाडियों का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ0 अश्वनी जांगडा, डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार, डॉ0 शिवकुमार चौहान, डॉ0 विपिन कुमार, आदि उपस्थित रहे।