दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 18 फरवरी। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सीपीयू ने पंतद्वीप पार्किंग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक वाहन पर ब्लैक फिल्म और दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगी मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालक का चालन कर दिया। साथ ही वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाने के साथ सही नंबर प्लेट लगवायी। इस दौरान सीपीयू ने सभी वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करने वाले सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट अथवा मानक के विपरीत नंबर प्लेट का प्रयोग दंडनीय अपराध है। सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएं।