अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी को एचआरडीए ने किया सील

दीपक मिश्रा

अवैध रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों पर हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने श्यामपुर में एक अवैध कॉलोनी को सील किया। प्राधिकरण की और चेतावनी दी गयी है कि सील के बाद भी किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया गया तो मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राधिकरण की और से आम लोगों से अवैध रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों में निवेश ना करने की अपील भी की गयी।
प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चैहान ने बताया कि वीसी अंशुल सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पूर्व में भी कई अवैध कॉलोनियों को सील किया जा चुका है। इसी क्रम में श्यामपुर में आलिया रिसोर्ट के पास अनाधिकृत प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण ने कार्य रोकने का नोटिस भी जारी किया था। लेकिन कार्य नही रोका गया। जिसके उपरांत प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी को सील कर दिया। सील के दौरान किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य ना करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
फोटो नं.7-कालोनी को सील करते एचआरडीए के कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *