निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया

दीपक मिश्रा

 

आज इ एम ए के केन्द्रीय कार्यालय ज्वालापुर मे बैठक को संबोधित करते हुए इ एम ए भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में एसोसिएशन फरवरी माह से नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों की श्रृंखला आरम्भ करने जा रही है। श्रृंखला के शुभारंभ में चार फरवरी को बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर शिव विहार लाल मंदिर आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। डा चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में तीन हजार रुपए में होने वाली सम्पूर्ण शरीर की जांच विदेशी एडवांस टेक्नोलॉजी मशीन से आइरिस एनालाइसिस डायग्नोसिस के माध्यम से फ्री की जायेगी । डॉ चौहान ने कहा कि अधिक से अधिक जनता शिविर में पहुंच कर रोगी एवं स्वस्थ व्यक्ति, सभी अपनी जांच करा कर अपने स्वास्थ्य के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *