म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

दीपक मिश्रा

 

पूर्व पार्षद अमन गर्ग बने म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष।
यूनियन भवन मायापुर में म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अध्यक्ष मुकुल जोशी की शारीरिक अस्वस्थता पर चर्चा हुई तथा यह संकेत दिया गया कि, क्योंकि मुकुल जोशी अपनी शारीरिक अस्वस्थता के कारण अध्यक्ष पद के दायित्व के निर्वाहन में कठिनाई का अनुभव कर रहे हैं। अतः उनके सहयोग हेतु किसी अनुभवी एवं संगठनात्मक शक्ति से संपन्न एवं मजदूर हितों के प्रति समर्पित व्यक्ति को उनके सहयोगी के रूप में नामित किया जाए।
मुकुल जोशी ने स्वयं इस पर विचार करते हुए अमन गर्ग पूर्व पार्षद नगर निगम हरिद्वार का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकुल जोशी ने अमन गर्ग को म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कार्यवाहक अध्यक्ष नामित करने संबंधी पत्र सौंप दिया।
इस अवसर पर म्युo बोर्ड कर्मचारी यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर, पूर्व विधायक रामयश सिंह, सुबोध शर्मा, अशोक गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चुटेला, सोम त्यागी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, संजय बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *