दीपक मिश्रा
हरिद्वार। शिवालिक नगर , नगर पालिका के चुनाव में वार्ड नम्बर 3 से सभासद पद हेतु निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती नूतन वर्मा जी के समर्थन में आज एक समर्थन सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आदरणीय श्री करण सिंह जी तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू तरसेम सिंह चौहान जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभासद पद की उम्मीदवार श्रीमती नूतन वर्मा जी ने कहा कि वह वार्ड के निवासियों के हित में सदैव पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी और उन्होंने क्षेत्र वासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता के आशीर्वाद से उन्हें सभासद पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वह वार्ड हित में कार्य करेंगी और वार्ड हित ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं के रूप में श्री कनक सिंह , श्री ओमेंद्र सिंह, श्री जी. के. त्यागी, श्री जे. पी. सैनी, श्री चरण दास , श्री विजय सैनी, श्री डाक्टर विरेंद्र तोमर, श्री रामसेवक यादव, श्री रविकान्त सैनी, श्री मनोज जी, श्री संजय सैनी आदि ने भी श्रीमती नूतन वर्मा जी को चुनाव जीताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती मिनाक्षी त्यागी, श्रीमती मिकी चौहान, श्रीमती विमला रानी, श्रीमती लता चौधरी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती अंजू, श्रीमती नीलम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
प्रवीण वर्मा
चुनाव संचालक
वार्ड संख्या 3
शिवालिक नगर, नगर पालिका, उत्तराखंड