महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों को मिले कड़ा दंड-स्वामी आदियोगी

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 24 जुलाई। मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र घुमाने की घटना की निंदा करते हुए स्वामी आदियोगी महाराज ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस प्रकार अत्याचार किया गया। उससे सुनकर ही रूह कांप जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द से कड़ी सजा दिलायी जाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत लगाम लगायी जाए। जो देश की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते। मणिपुर में अराजक तत्वों द्वारा बार बार माहौल को खराब किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। देश प्रगति की और अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को समान अधिकार एवं सम्मान देने का काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता रख रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *