दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 2 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने बजट में उत्तराखंड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसे उत्तराखंडवासियों के लिए निराशाजनक बताया है। प्रैस को जारी बयान में सुनील अरोड़ा ने कहा कि बजट में उत्तराखंड के लिए कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की अनदेखी की गई है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि बजट महंगाई बढ़ने वाला है। लोगों को किसी भी प्रकार की राहत बजट से नहीं मिली है। लोगों के जीवन स्तर में किसी भी प्रकार का बदलाव बजट से नहीं आने वाला है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने दोहरी मानसिकता का परिचय दिया है। चुनावी राज्य बिहार के लिए बजट में खजाना खोला गया है। बजट में मात्र आंकड़ों की बजीगिरी की गई है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि आर्थिक संकट के समाधान के उपाय बजट में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी से देश की जनता जूझ रही है। सरकार का यह बजट पूर्ण रूप से निराशाजनक है।