महाशिवरात्रि पर मांस व अंडे की बिक्री पर लगाया जाए प्रतिबंध-चरणजीत पाहवा

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 22 फरवरी। देवभूमि भैरव सेना संगठन के चरणजीत पाहवा ने सिटी मजिस्ट्रेट नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में मांस व अंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाली कावड़ यात्रा चरम पर है। लगातार श्रद्धालु कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसलिए धर्मनगरी की मान मर्यादा का ध्यान रखते हुए 24 से 26 फरवरी तक नगर निगम क्षेत्र में मांस अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *