यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर कश्यप समाज ने जतायी आपत्ति

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 29 जुलाई। कश्यप आश्रम ने उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर शुक्रताल में आयोजित कार्यक्रम में कश्यप, त्यागी, सैनी समाज की महिलाओं के बारे में दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है। कश्यप समाज आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कश्यप आश्रम के अध्यक्ष बुद्ध सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। कश्यप आश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह अपने बयान के लिए लिखित में माफी मांगे। विवादित बयान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्र देव सिंह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। यदि स्वतंत्र देव सिंह लिखित में माफी नहीं मांगते हैं तो समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक में बुध सिंह कश्यप, शिवकुमार कश्यप, चरण सिंह कश्यप, विनोद कश्यप, शोभना कश्यप, नागसिंह कश्यप, सुनील, विपिन कश्यप, विजय कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *