दीपक मिश्रा
शिव विहार आर्य नगर में शिव विहार विकास समिति की कल देर सायं हुई बैठक मे सर्व सम्मति से आगामी 23 मार्च को समिति द्वारा नि: शुल्क स्वास्थय जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया गया तथा कार्य कारिणी का विस्तार भी किया गया। समिति के सरंक्षक डॉ के पी एस चौहान ने बताया है कि समिति एवं इ एम ए के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर बालाजी इंस्टीट्यूट एवं कैंसर रिसर्च सेंटर शिव विहार में लगाया जाएगा । शिविर में आइरिस एनालाइसिस, ए आई & रैटिनल स्केनिंग डायग्नोसिस तथा स्वास्थ्य परीक्षण फ्री किये जायेंगे । डॉ चौहान ने यह भी बताया है कि कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमे सर्वसम्मति से श्री राम नाथ पटवारी, डॉ सुशील कुमार-उपाध्यक्ष, अभय सिंह राणा, प्रदीप कुमार नामदेव-सचिव, देवेन्द्र कुमार रोहिला- सह संगठन मंत्री, -गुरदीप नामदेव -सहकोषाध्यक्ष, श्री सत्यपाल सिंह – सलाहकार मंत्री मनोनीत किया गया है। बैठक में डा एस पी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, कविता गुप्ता, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल दीवान, दीपक चौहान, मुकेश कपूर, विनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।