कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने रोजा इफ्तारी आयोजित कर भाईचारे का संदेश दिया।

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार/ कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने रोजा इफ्तारी आयोजित कर भाईचारे का संदेश दिया। वार्ड 40 के पूर्व पार्षद सोहेल अख्तर कुरेशी द्वारा ज्वालापुर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित रोजा इफ्तारी में भिन्न भिन्न राजनीतिक दलों के सभी धर्मों के लोग पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सोहेल अख्तर कुरेशी ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। धर्मनगरी में सभी एकसाथ भाईचारे से रहते हैं यही यहां की खासियत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत और अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। कुछ फिर्कापरस्त ताकतें देश का माहौल खराब कर रही हैं। मकबूल कुरेशी, राव आफाक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज कांवड़ियों की सेवा करता है उसी प्रकार ईद और रोजा इफ्तारी में हिन्दू समाज भी रोजेदारों के साथ ईद की शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर मौलाना आरिफ, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, नाहिद कुरेशी, मुकर्रम अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, किरण पाल वाल्मीकि, छम्मन पीर, पार्षद अहसान अंसारी, अरशद ख्वाजा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पुनीत कुमार, उदयवीर सिंह चौहान, एड. फुरकान, इरफान कुरेशी, राव आफाक, इसरार सलमानी, निज़ाम पठान, डा. फारुक, नसीम कुरेशी, शादाब, शाहिद, एड. रियाजुल, आदिल कुरेशी, फैजल कुरेशी, मनव्वर, रहीस अब्बासी, फैजल खान, अजीम, चौधरी अनीस, उस्मान, शोहेब कुरेशी, दिलशाद, शादाब कुरेशी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *