पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए गंगा में दीपदान किया।

दीपक मिश्रा 

 

, हरिद्वार/ राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए गंगा में दीपदान किया। प्रेमनगर घाट पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि आतंकवादी हमला सरकार की बहुत बड़ी चूक है। जिस स्थान पर सरकार को अधिक सुरक्षा देनी चाहिए वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होने से इतना बड़ा हादसा हो गया। निर्दोष पर्यटकों को गोलियों से छलनी किया गया जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) का एक एक कार्यकर्ता मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देता है और सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आतंकवादियों को ढूंढकर सख्त सजा दे। प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है। इस अवसर पर महामंत्री सुनीता चंचल, कोषाध्यक्ष शीतल, कौशल्या चंचल, अनिता छाछर, बबली चुटेला, कल्पना चुटेला, रजनी पेवल, सरिता छाछर, नीतू, मोना भंवर, रेयांश, नीलाक्ष चंचल, विकास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *