दीपक मिश्रा
प्रधानमंत्रीकी मन की बात के 119 वें एपिसोड की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने भारत में 20 वां स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ बंसल को प्रधानमंत्री जी ने ऐक्स पर ट्विट कर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम के 119 वें एपिसोड में मन की बात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून कैंट विधानसभा से भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने भाग किया। इसमें वह टॉप 20 में आकर विजयी घोषित किया गया। सिद्धार्थ बंसल को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्टिफिकेट और एक बुक देकर शुभकामना दी।