भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सुनील सैनी का स्वागत

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 2 मई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए सुनील सैनी के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सुनील सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए हुए पिछड़े वर्ग के उत्थान के साथ पार्टी को मजबूत करने मे ंयोगदान देंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में हमेशा सम्मान मिलता है। इस दौरान लव शर्मा, आशु चौधरी सूर्यकांत सैनी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *