सिंह द्वार pul के दोनों और अवैध अतिक्रमण किया

दीपक मिश्रा 

 

शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जितेंद्र चौधरी से भेंट कर ज्ञापन दिया वह अपनी समस्याओं को उनके सम्मुख रखा अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि प्रेम नगर आश्रम ऋषिकुल सिंह द्वार pul के दोनों और अवैध अतिक्रमण किया गया है जिस कारण फुटपाथ पर लोग चल नहीं पा रहे हैं वह आए दिन दुर्घटनाओं का लोगों को सामना करना पड़ता है सुबह शाम घूमने जाने वाले बुजुर्गों को ज्यादा ही समस्याएं होती हैं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि कुछ भवन स्वामियों द्वारा सार्वजनिक पार्किंग स्थल को स्वयं के बैरिकेट्स लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है जिस कारण बाजारों में पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है तथा बाजार में आने वाले ग्राहकों को यहां पर पार्किंग नहीं करने दी जाती जिस कारण रोजाना झगड़े होते रहते हैं कोषाध्यक्ष आकाश चौहान ने बताया कि आर्य नगर चौक शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक इत्यादि पर शाम होते ही अवैध दुकान सड़क पर लग जाती हैं वह सामाजिक तत्वों द्वारा यहां पर जाम छलके जाते हैं जिस कारण यहां से निकलने वाले आम जनों को बहुत दिक्कत होती है वह रोजाना मारपीट में झगड़े होते रहते हैं उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने बताया चौकों पर अवैध रूप से मेटल डोर बैटरी रिक्शा ऑटो इत्यादि के अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं जिस कारण यहां पर जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है सबसे बुरा हाल शंकर आश्रम चौक का है जहां पर आदमी पैदल भी सड़क को पर नहीं कर सकता वहीं दूसरी ओर चौक पर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के गेट के दोनों और अवैध रूप से बीड़ी सिगरेट के khoखे रखे हुए हैं जिस कारण छात्रों को बहुत ही समस्याओं को सामना करना पड़ता है आईपीएस जितेंद्र चौधरी द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि जल्दी उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष जगजीवन राम संजय पवार रवि अग्रवाल शहर मंत्री कार्तिक शर्मा हिमांशु सैनी उमेंद्र सिंह नवीन कुमार नवीन जुनेजा आशीष त्यागी जगजीवन राम राकेश नौटियाल आदि व्यापारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *