10 वी बोर्ड परीक्षाओं में उत्तम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

दीपक मिश्रा 

 

एजुकेशन प्वांइट शिवलोक कॉलोनी के सचलक राजेन्द्र सिंह रावत व दिपक नेगी की ओर से कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षाओं में उत्तम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में दसवी के मेधावी छात्र दिपाशु कार (शिवडेल स्कूल), जिन्होंने ११.५% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया, को श्री मदन कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अभिनव भटनागर (97.27%) (डी.पी. एस स्कूल), सौम्य यादव (95.6%) (सेंट मेरी स्कूल), अभिनव बदुखण्डी (95.27%) (एम.सी.एस), मुदित (94%) (डी.पी.एस) अर्थव टडन (93%) (डी.ए.वी), सिद्धी (92.6%) (ए.एच.पी) आयुष, अभिषेक, अंकन, सौर्य आदि को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्री मदन कौशिक जी रहे। तथा तर शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय के प्रधानाचार्य श्री. राकेश ममगाई, रसायनम इंस्टिट्यूट के संचालक श्री वैभव त्रिवेंदरी व श्री राजेन्द्र चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रही पार्षद निशा नौडियाल जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *