वल्र्ड विमेंस पावर लिफ्टिंग में तीन स्वण पदक जीतने वाली संगीता राणा को व्यापारियों ने किया सम्मानित

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 4 अगस्त। हाल ही में रुस के पिटर्सबर्ग मे संपन्न हुई वल्र्ड विमेंस पॉवर लिफ्ंिटग चैम्पियनशिप मे तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली शिवालिक नगर की टिहरी विस्थपित कॉलोनी निवासी संगीता राणा को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की और से स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान किया जाना चाहिए। संगीता राणा ने रशिया में पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के बीच भारत का परचम लहराते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। चैधरी ने कहा कि एक महिला जब घर संभालने के साथ साथ किसी भी फील्ड मे प्रदेश व देश का नाम रोशन करती है तो उसका महत्व दोगुना हो जाता है। संगीता राणा की सफलता से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि खेल, राजनीति, व्यापार या नौकरी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। संगीता राणा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से हौसला बढ़ता है और आगे बढ़ कर जीतने के लिए प्रेरणा मिलती है। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ खेलना और आसान नहीं होता है। लेकिन समाज के प्यार और सम्मान से और अच्छा करने की हिम्मत आती है। उन्होंने कहा कि घर और खेल को एक साथ समय देना एक बड़ी चुनौती होती है। परिवार का साथ और समाज का सम्मान ही असल पुरस्कार है। देश के लिए और पदक जीतना उनका सपना है। जिसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान व जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान करने से समाज का सम्मान होता है और अन्य खिलाड़ियो को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित करने वालो मे मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय, महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू, जिला सचिव विशाल माथुर, जिला सचिव भारत तलुजा, जिला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, ज्वालापुर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, अर्पण ग्रोवर, कनखल अध्यक्ष पंकज सवन्नी, जिला उपाध्यक्ष संगीता बंसल, स्नेहलता चैहान, लक्सर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अरविन्द चैधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *