मेदान्ता का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आर्य वानप्रस्थ आश्रम में 26 को

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार। मेदान्ता हास्पिटल नौएडा की ओर से इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया के हरिद्वार चैप्टर तथा एसोसिएशन आफ एलाइन्स क्लब इंटरनेशनल के सौजन्य से कल (सोमवार को) प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3.00 बजे आर्य वानप्रस्थ आश्रम (निकट तहसील), ज्वालापुर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी (हरिद्वार) चैप्टर के महासचिव अरुण कुमार पाठक, सचिव राकेश पाहवा तथा एलाइन्स क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष एस.एस. राणा ने बताया कि इस शिविर में आने वाले लाभार्थियों को ई.सी.जी., सुगर जाँच, बी.एम.डी., पी.एफ.टी., आर्थोपेडिक, जनरल फिजीशियन, नेत्र परीक्षण, फिज़ियोथेरेपी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इस सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की आज एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें उक्त शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, ओम‌ प्रकाश सिंह, मेदान्ता नौएडा कोआर्डिनेटर नितिन शर्मा, राम किशन गुप्ता, अरुण कुमार पाठक, राकेश पाहवा, एस.एस.राणा, नरेन्द्र.एन. नेगी, विशाल ठाकुर, प्रमोद मित्तल, शिव किंगर, विश्वास सक्सेना तथा अरविन्द शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *