दीपक मिश्रा
आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा वार्ड नं 8 गऊघाट के मुख्य बाजार विष्णु घाट, रामघाट, मोती बाजार,बड़ा बाजार ,अपर रोड़ स्थित समस्त सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत निर्माण कार्य, सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्ति के संबंध में मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, गऊघाट पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, पार्षद अरशद ख्वाजा, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।