अलग अलग संस्थाओं द्वारा ठंडा शरबत, तरबूज, केले आदि लोगों को वितरित किया

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार/ निर्जला एकादशी पर जगह जगह पर अलग अलग संस्थाओं द्वारा ठंडा शरबत, तरबूज, केले आदि लोगों को वितरित किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्राचार्य चौक पर रामेश्वर महादेव मंदिर मॉडल कॉलोनी द्वारा तपती धूप में राहगीरों को तरबूज वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय शर्मा ने कहा कि हर वर्ष इसी प्रकार से राहगीरों को ठंडा तरबूज वितरित किया जाता है। गर्मी में लोगों को जल और फल वितरित करना चाहिए। किसी प्यासे को पानी पिलाना और भूखे को खाना खिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करने से आपका अपना भला होता है। व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जनता की भलाई और दान पुण्य में लगाना चाहिए। इस अवसर पर विभाष मिश्रा, कार्तिक शर्मा, जगदीश चावला, नीतू बिष्ट, रोहित,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *