गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में आक्रोश रैली निकालकर अपनी आवाज शासन और सरकार तक पहुंचाएंगे।

दीपक मिश्रा 

19जून को गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में आक्रोश रैली निकालकर अपनी आवाज शासन और सरकार तक पहुंचाएंगे।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की उपशाखा गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय मे धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है सरकार और शासन ने कर्मचारियों की मांगों पर सुनने को तैयार नहीं है।
उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी मंत्री मनीष पंवार उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को न तो विश्विद्यालय सुन रहा है न शासन सुन रहा है उन्होंने कहा कि दिनांक 19जून को गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के अंदर आक्रोश रैली निकालकर अपनी आवाज सुनाएंगेऔर उपस्थिति लगाकर तीन घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर ने कहा कि शासन और विश्विद्यालय कर्मचारियों के न्यायोचित आंदोलन को हल्के में ले रहा हैअगर कर्मचारियों की भी सुनी गई तो कर्मचारी अपने परिवार सहित सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर किसी अधिकारी द्वारा गलती हुई है तो उसकी सजा सभी कर्मचारियों को दिया जाना न्यायोचित नहीं है इसलिए कर्मचारियों को वेतनसमय से दिया जाए और कोषागार के माध्यम से दिया जाए।
अगर यह नहीं हो सकता तो सभी कर्मचारियों को निदेशक आयुर्वेदिक यूनानी उत्तराखंड के अंतर्गत समायोजित किया जाए।
कार्यबहिष्कार धरना प्रदर्शन में ताजबर सिंह नेगी मनीष पंवार राकेश चंद्र, अनिल कुमार, लोकेंद्र त्रिलोकी प्रसाद, अरूण कुमार राजू कश्यप, पप्पू सहदेव, अंकित, मोहित, रोहन, सतीश, नीलम बिष्ट, पुष्पा, कमलेश, ममता पाल, ईशा, इत्यादि शामिल रहे सभा की अध्यक्षता श्रीमती नीलम बिष्ट ने की संचालन राजू कश्यप ने किया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *