अंतर्राष्ट्रीय कर्मशील पुरस्कार से सम्मानित हुए डा.वीके त्रिपाठी

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 22 जून। पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष एवं गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड के महाप्रबंधक डा.विनोद कुमार त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय कर्मशील पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पुरस्कार समारोह में सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक, गरीब, असहाय और पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डा.त्रिपाठी को यह सम्मान दिया गया। डा.त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के जुनून में माता पिता, गुरुदेव, संत महात्माओं, परिवार और समाज के प्रोत्साहन ने आगे बढ़ने में बहुत ही भूमिका निभाई है। इस पुरस्कार में सभी लोगों का सहयोग है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, संगम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव, पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव, पूर्वांचल महासभा के सचिव राज तिवारी, रामविलास यादव, परमानंद मिश्रा, मनोज पाण्डेय, विकास मिश्रा, संजय कुमार, सुधाकर त्रिपाठी आदि ने डा.विनोद कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *