शिवसेना महिला कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति

दीपक मिश्रा

प्रेस रिलीज के माध्यम से शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 15 जनवरी 2025 में एक शिवसेना महिला कार्यकर्ता जिसका नाम सोमवती निवासी ग्राम फतवा लक्सर की रहने वाली ससुराल पक्ष के गृह कलेश के चलते कहीं गायब हो गई थी जिसका शिवसेना द्वारा संबंधित विभाग अधिकारियों को समय-समय पर लिखित सूचना व शिवसेना अपने स्तर से भी ढूंढने का प्रयास शिव सैनिकों द्वारा किया जा रहा था इतने समय पश्चात दिनांक 21 .6. 2025 में देवबंद पुलिस क्षेत्रीय कोतवाली से फोन के माध्यम से पता चला कि उधर नहर में एक हुबहू लड़की की लाश मिली है फोन आने के बाद परिजनों ने मृत शरीर को देख पहचान लिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली की लड़की को बेरहमी तरीके से मौत के घाट उतार दिया रिपोर्ट जानकारी के अनुसार लड़की की हत्या कर उसको नहर में फेंक दिया गया था शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने इस संबंध में हरिद्वार एसपी क्राइम श्री जितेंद्र महाराज जी से मिलकर प्रमाण के साथ सभी जानकारी दी मेहरा जी ने शिवसेना को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की बारीकी से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा जिससे की लड़की के निधन परिवार को व उसकी 3 साल की बच्ची को न्याय मिल सके देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर हत्या की गई है उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं द्वारा हरिद्वार में क्राइम चरम पर है जिसको शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी यदि जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही ना हुई तो शिवसेना द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि जिसकी जान गई वह एक महिला के साथ-साथ शिव सैनिक भी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *