गुरुकुल के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीo छात्र को मंत्रालय से मिला 15 लाख का प्रॉजेक्ट

दीपक मिश्रा 

गुरुकुल कांगड़ी (मान्य विश्वविद्यालय), हरिद्वार केबी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र रवि रंजन कुमार ने अपने इनोवेशन विचार “नोडिंग ऑफ डिटेक्शन सिस्टम” से संस्थान को गौरवान्वित किया है। उनके विचार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा फ्रंटियर टेक्नोलॉजी श्रेणी के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित आइडिया हैकाथॉन 4.0 में चुना गया है। देश भर से प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में से इस वर्ष कुल 488 विचारों को वित्त पोषण के लिए चुना गया। रवि के विचार को अब कार्यशील प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए ₹15 लाख के अनुदान के लिए पात्र माना गया है, जिसमें भविष्य के विकास और सफ़ल परीक्षण के आधार पर वित्त पोषण को ₹1 करोड़ तक बढ़ाए जाने की संभावना है। माननीय कुलपति प्रो. हेमलता के. ने छात्र को तथा उसके मेंटर डॉo अनुज शर्मा को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशीर्वाद दिया । इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के डीन एवम कुलसचिव, प्रो. विपुल शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और अन्य छात्रों को रवि की सफलता से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *