दीपक मिश्रा
पुर्व घोषित आंदोलन प्रदर्शन में अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय हरिद्वार के कर्मचारियों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया सभी कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि कर्मचारियों के खाते में वेतन जब तक नहीं आ जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा हमे स्थाई समाधान चाहिए।
कुलपति महोदय और कुल सचिव महोदय ने धरने पर आकर अनुरोध किया है कि वेतन संबंधी कार्य प्रगति पर है आज या कल में बजट जारी हो जाएगा आप थोड़ा धरना प्रदर्शन में थोड़ा कमी लाएं जिससे चिकित्सालय भी चल सके सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि अगर आज बजट जारी होता है तो बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी अगर बजट जारी नहीं होता है तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले लेगा इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय प्रशासन और शासन का होगा।
धरने को संबोधित करते हुए डा संजय त्रिपाठी एवं डा शोभित ने कहा कि धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक पूर्ण रूप से स्थाई समाधान नहीं होता है।
आनंदी शर्मा प्रभारी नर्सिंग अधीक्षक, सुनीता तिवारी, बीना मठपाल ने कहा कि अगर बजट जारी भी होता है तो भी धरना प्रदर्शन सांकेतिक रूप में जारी रहेगा माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि हम अधिकारी कर्मचारियों की सुध ले और कोई ठोस कार्यवाही करें।
कार्यकारी अध्यक्ष के एन भट्ट आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं के प्रदेश महामंत्री के के तिवारी आयुर्वेदिक फार्मेसी के अध्यक्ष अशोक कुमार उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह मंत्री अजय कुमार ने कहा कि बार बार कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए हड़ताल करनी पड़ती है जिसका सीधा असर रोगियों को होता है हम राजकीय आयुर्वेदिक सेवक है और हम नहीं चाहते कि धरना प्रदर्शन करें पर विश्विद्यालय प्रशासन और शासन यह करने ही नहीं देना चाहता है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह मंत्री मनीष पंवार उपाध्यक्ष अनिल कुमार, लोकेंद्र सिंह, अरूण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को स्थाई समाधान चाहिए और ये मांग हमारी लगभग चार वर्ष से हो रहा है दो बार विश्विद्यालय प्रशासन ने लिख कर दिया कि अब वेतन रेगुलर आयेगा किंतु फिर भी कुछ समाधान नहीं हुआ अब तब ही उठेंगे जब स्थाई समाधान होगा।
धरना प्रदर्शन में डा संजय त्रिपाठी, डा शोभित , डा वेद भूषण, डा अरुण, डा सीमा जोशी,आनंदी शर्मा, बीना मठपाल नीमा अंजुम ममता के एन भट्ट, अनिल नेगी, समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, कमलेश, ब्रिजेश, अशोक चंद्रा, संदीप, सतीश, पप्पू सहदेव, राजू कश्यप विनोद कश्यप, ज्योति नेगी, राकेश चंद्र, अरुण कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, नितिन, सुदेश, अशोक कुमार, दिनेश लखेडा, ताजबर सिंह बाला देवी, नीलम बिष्ट, पुष्पा, ममता पाल, कमलेश, ईशा, पुष्पा , के के तिवारी सुमंत पाल, राकेश, इत्यादि शामिल रहे।