दीपक मिश्रा
आज दिनांक 11जुलाई 2025को संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ऋषिकुल और गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय हरिद्वार का धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार किया कर्मचारियों ने कहा स्थाई समाधान हमारा हक है वो लिए बिना हम नहीं मानेंगे।
वरिष्ठ नेता नर्सेस संघ सुनीता तिवारी एवं संध्या रतूड़ी मिनिस्टीरियल के अशोक चंद्रा, अमित लांबा ने कहा कि कर्मचारियों का जितना उत्पीड़न होना था वो हो गया है अब दरी से तभी उठेंगे जब वेतन का स्थाई समाधान हो जाएगा।
प्रदेश महामंत्री आयुर्वेदिक यूनानी के के तिवारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र,कार्यकारी अध्यक्ष के एन भट्ट, समीर पांडे ने कहा कि आज कुल सचिव महोदय ऊसे वार्ता के बाद सिर्फ आज तक ही बजट जारी होने का इंतजार किया जाएगा नहीं तो दिनांक 12जुलाई 2025 को सभी कर्मचारी, अधिकारी मिलकर आयुर्वेद विश्विद्यालय और कुलपति महोदय के लिए भीख मांगने का कार्य करेंगे इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय शासन और विश्विद्यालय प्रशासन का होगा।
उप शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंह नेगी मंत्री अजय कुमार, मनीष पंवार, मनोज पोखरियाल, विनोद कश्यप ने कहा कि जल्द ही बजट जारी नहीं हुआ तो पूर्ण तालाबंदी, कुलपति और कुलसचिव का घेराव और विश्विद्यालय प्रशासन और शासन के पुतले फूकने का कार्य किया जाएगा जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय प्रशासन और शासन का होगा।
धरने प्रदर्शन कार्य बहिष्कार में के के तिवारी, अशोक कुमार, के एन भट्ट, समीर पांडे चंदन चौहान, संध्या रतूड़ी, शिखा, दिनेश लखेडा ताजबर सिंह मनीष पंवार, राकेश कुमार, अमित लांबा, अशोक चंद्रा,लोकेंद्र, त्रिलोकी प्रसाद, अरूण कुमार राजू कश्यप विनोद कश्यप विनोद कुमार , अनिल कुमार, सतीश, ब्रिजेश कमलेश ईशा विमला, बाला देवी कैलाशो देवी, छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंहनीलम , कुसुम,नेगी, मनीष पंवार नितिन, सुमंत पाल, दीपक अदाना, पुष्पा, ममता पाल, ज्योति नेगी, प्रबल सिंह, इत्यादि शामिल रहे।