मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसको हृदय विदारक और पीड़ादायक बताया

दीपक मिश्रा 

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसको हृदय विदारक और पीड़ादायक बताया है।

डा. नरेश बंसल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इसमे हताहत व घायलो को सरकार और संगठन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है व हादसे में घायल श्रृद्धालुओं को उच्चस्तरीय चिकित्सा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *