मोदी सरकार का पुतला दहन किया

दीपक मिश्रा

 

आज दिनांक 11-8-2023 को जिला महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देवपुरा चौक पर संसद से अधीर रंजन चौधरी का निलंबित किए जाने और मणिपुर पर प्रधानमंत्री द्वारा संसद में कुछ ना बोलने के विरोध में प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को कुचलना चाहती है, जिसके कारण लगातार सांसदों को सदन से निलंबित किया जा रहा है, मणिपुर पर प्रधानमंत्री का सदन में एक भी शब्द ना बोलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है,
प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि पिछले 3 माह से मणिपुर जल रहा है हिंसा में 160 लोग मारे जा चुके हैं लेकिन मोदी संसद में मणिपुर के लिए एक शब्द भी नहीं बोले,
पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि मणिपुर में हिंसा को पूरे 3 महीने हो गए सारा देश मणिपुर को देखकर परेशान हैं लेकिन मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही हैं,
ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि संसद में अधीर रंजन चौधरी द्वारा सवाल पूछे जाते हैं तो उनको निलंबित कर दिया जाता है जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है,
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभाध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को मोदी सरकार कुचलना चाहती है और हम कांग्रेस जन उनकी हर एक हिटलर शाही का जवाब गांधीवादी तरीके से देंगे,
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और अंजू द्विवेदी ने कहा कि मणिपुर में जो बर्बरता महिलाओं के साथ हुई और उस पर प्रधानमंत्री का एक शब्द भी ना बोलना उनके महिला विरोधी होने का परिचायक है,
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जतिन हाण्डा, पार्षद उदयवीर सिंह, इसरार सलमानी, मेहरबान खान, रियाज अंसारी,राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, तरूण व्यास, रिषभ वशिष्ठ, राकेश गुप्ता, कैलाश प्रधान, अशोक उपाध्याय,शशि झा, रचना शर्मा, बिंदु शर्मा,वरूण बालियान, अज्जू खान, अरूण राघव, नवीन सैंस, शंकर अग्रवाल, नीतू बिष्ट, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, नितिन कश्यप, हरद्वारी लाल, करण सिंह राणा, हरजीत सिंह, अशोक गुप्ता, जाशिद अंसारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *