बादल फटने से हुए भारी नुकसान का अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ

दीपक मिश्रा 

देवभूमी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली व अन्य क्षेत्रो में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है।आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राहत एवं बचाव कार्यों के लिए शासन,प्रशासन,SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है।जिनका भी नुकसान हुआ है उनके लिए गहरी संवेदनाए व्यक्त करता हुं।

ईश्वर से सभी के सकुशल होने व घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

ईश्वर इसमे हताहत लोगो को अपने श्रीचरणो मे स्थान दे व उनके स्वजन को दुख की इस घड़ी मे संबल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *