राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार में 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दीपक मिश्रा 

* राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार में 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात 7:30 बजे देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रमों में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने तहसील में भी कार्यक्रम किया ,भाषण ,नाटक, लोक नृत्य आदि कार्यक्रमों के द्वारा नन्ही मुन्नी छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों का मनोबल बढ़ाने संस्कृत शिक्षा निदेशक डा आनंद भारद्वाज जी का शुभ आगमन भी हुआ। सर ने अपने आशीर्वचनों के साथ छात्राओं को जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने विद्यालय की कार्य शैली की भूरि भूरि प्रशंसा की आज देशभक्ति के एक नाटक में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने वाली कक्षा 6 की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी अनुराधा के अभिनय से प्रसन्न होकर उसे ₹500 पारितोषिक देकर उसका उत्साह वर्धन भी किया तथा संस्कृत भाषा में बनने वाली एक चलचित्र में उसे रोल देने का भी आश्वासन दिया। बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा कुमारी जैनब व नमामि गंगे में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं तथा प्रभारी बसंती सजवान को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी भैसोड़ा ने किया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या पूनम राणा ने निदेशक महोदय का आभार ज्ञापित किया तथा पूरे विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।आज का कार्यक्रम स्वेच्छा, पुष्पा एवं शोभा मैम के द्वारा व्यवस्थित हुआ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *